Loans/Advances

ऋण / अग्रिम

कार्यशील पूँजी वित्त:

  • निधि आधारित ऋण सुविधाओं एवं निधि गैर-निधि आधारित ऋण सुविधाओं के माध्यम से यूको बैंक आपके कारोबार(व्यापार/विनिर्माण) के रोज़मर्रा के परिचालन को वित्तपोषित करने हेतु कार्यशील पूँजी सुविधाएँ प्रदान करता है।
    • निधि आधारित ऋण सुविधाएँ::
      • नकद ऋण
      • कार्यशील पूँजी मांग ऋण
      • बिल भुनाई/ खरीद सुविधाएँ.
      • लदान पूर्व ऋण : आईएनआर एवं मूल्यवर्गित विदेशी मुद्रा में निर्यात पैकिंग ऋण
      • लदान पश्चात ऋण – विदेशी बिल भुनाई /खरीदना/परक्रामण
      • 90 दिनों तक के लिए आधार दर पर देशी साखपत्र के एवज में बिल भुनाई
      • रियायती मूल्य-निर्धारण पर निर्यातकों को यूको एक्सपो गोल्ड कार्ड सुविधा उपलब्ध है।
    • गैर-निधि आधारित सुविधाएँ
      • साख पत्र (आईएलसी/एफएलसी)
      • बैंक गारंटी (वित्तीय /कार्यनिष्पादन)
      • खरीदार ऋण की प्राप्ति हेतु चुकौती आश्वासन पत्र – हम अपने बैंक या अन्य बैंकों की विदेशी शाखाओं (हाँग काँग और सिंगापुर शाखाओं) से हमारे ग्राहकों को माल या अचल आस्तियों की प्राप्ति के लिए खरीदार ऋण उपलब्ध कराने हेतु चुकौती आश्वासन पत्र  जारी करते हैं
      • आपाती साख-पत्र (एसबीएलसी)
      • आस्थगित भुगतान गारंटी (डीपीजी)

    मीयादी ऋण :

    यूको बैंक आपको दीर्घकालीन आधार पर आपकी परियोजना हेतु पूँजी माल/आस्ति सृजन के लिए परियोजना ऋण (ग्रीन फील्ड या ब्राउन फील्ड) या गैर-परियोजना ऋण की स्वीकृति कराने में आपकी सहायता करता है।
    प्रमुख विशेषताएँ :
    • बैंक निम्नांकित के लिए निधि प्रदान करता है:
      • नई विनिर्माण/औद्योगिक इकाइयों की स्थापना
      • वर्तमान इकाइयों का विस्तार
      • अन्य बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त उच्च लागत ऋणों का विनिमय
    • नई विनिर्माण/औद्योगिक इकाइयों की स्थापना
    • वर्तमान इकाइयों का विस्तार
    • अन्य बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त उच्च लागत ऋणों का विनिमय
    • भविष्य की प्राप्तियों की फैक्टरिंग

    आधार संरचना वित्त :

    निम्नांकित परियोजनाओं की निधि व्यवस्था
    • ऊर्जा निर्माण /संचार
    • सड़कें, बंदरगाह एवं विमानपत्तन विकसित करना
    • गैस, जल आदि की पाइपलाइन बिछाना/रख-रखाव करना
    • एसईज़ेड एवं औद्योगिक पार्क की स्थापना
    • दूरसंचार सेवाएँ
    • सिंचाई परियोजनाएँ, जल उपचार संयंत्र, स्वच्छता अभियान
    • मालगोदाम, शैक्षिक संस्थानों आदि का निर्माण
    • विदेशी मुद्रा यानी खरीदार ऋण एवं ईसीबी में भी निधि प्राप्त कराई जा सकती है।

top


अंतिम अद्यतन तिथि : 09/09/2025

Loans_Advances_Slider

bottomslider_wc

Site is Secured by
GlobalSign Site Seal